बंशीधर नगर प्रखंड के चार मुखिया व 15 वार्ड सदस्यों ने भरा पर्चा
बंशीधर नगर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के तृतीय चरण के चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को मुखिया पद के चार अभ्यर्थियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अरुण कुमार मुंडा के समक्ष तथा वार्ड सदस्य पद के 15 अभ्यर्थियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम के समक्ष अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। वहीं प्रखंड कार्यालय के काउंटर से मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक 27 अभ्यर्थी व वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक 89 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदा। मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ने वाले कुशडंड पंचायत के अभ्यर्थी सुनीता देवी पति रविरंजन कुमार राम, गरबांध पंचायत के अभ्यर्थी जामवंती देवी पति सोहन उरांव, नरही पंचायत के अभ्यर्थी फुलकुमारी देवी व हुलहुला खुर्द पंचायत के अभ्यर्थी अंजली कुमारी ने निर्वाची पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अरुण कुमार मुंडा के समक्ष अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से नामांकन स्थल अनुमंडल कार्यालय व प्रखंड कार्यालय पर दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल को तैनात किया गया है। नामांकन करने आते समय प्रत्याशियों के साथ आने वाले भीड़ को बैरिकेडिंग के बाहर ही रोक दिया जा रहा है। मुखिया पद के प्रत्याशी सुनीता देवी व जामवंती देवी पूरे गाजे-बाजे के साथ जुलूस के रूप में नामांकन करने प्रखंड कार्यालय पहुंची थीं।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating