कम्पनी का सेल्समैन बन घर की महिला से लुटा
कम्पनी का सेल्समैन बनकर घर की महिला से लूट, रांची में एक्टिव हुआ सेल्समैन बनकर क्राइम करने वाला गैंग।
कम्पनी का सेल्समैन बनकर घर में घुसा चोर
सावधान हो जाइए नहीं तो जरा सी लापरवाही आपको और आपके पूरे परिवार को भारी पड़ सकती है। क्योंकि रांची में एक शातिर गिरोह काम कर रहा है, जो घरों में अकेली महिलाओं को निशाना बना रहा है. ये गिरोह घर में घुसकर कीमती जेवर चुरा लेते हैं। खास बात यह है कि इस गैंग के अपराधी बड़ी कंपनियों के कर्मचारी बनकर आते हैं और वारदात को अंजाम देते हैं।
मामला रांची के जगरनाथपुर थाने का है जहां दो शातिर अपराधी महिला को निशाना बनाकर घर में घुसे और कीमती 95,000 के जेवर समेत कई सामान चोरी की घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए.
महिला ने बताया कि दोनों अपराधियों ने पहले मार्केटिंग कंपनी का सेल्समैन बनकर दरवाजा खोला और फिर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. घटना को लेकर जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. घटना के वक्त किरण कुमार बच्चों के साथ अपने घर पर थी। किरण ने बताया कि घर में आए दोनों लोगों की उम्र 28 साल थी. किरण कुमारी ने जैसे ही दरवाजा खोला, उन दोनों ने उसके मुंह पर एक सफेद रूमाल रखा, जिसमें एक ठोस वस्तु भी थी, जिससे वह बेहोश हो गई। तभी दोनों अपराधी गले से हार व बाली निकालकर फरार हो गए।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating