पत्नी ने गहरे नींद में सोए हुए पति पर डाला उबलता पानी, पति की अस्पताल में मौत।
पत्नी ने सोए हुए पति पर डाला उबलता पानी, पति की अस्पताल में मौत।
हजारीबाग में पत्नी द्वारा पति की जान लेने का मामला उजागर हुआ. मामला बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापो खुर्द गांव का है. पत्नी द्वारा नींद में सो रहे पति पर उबलता हुआ पानी डालकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में अस्पताल में भर्ती घायल पति ने इलाज के दौरान पुलिस के समक्ष सनसनीखेज बयान दर्ज कराया था. इलाज के दौरान रविवार को रांची स्थित देवकमल हॉस्पिटल में एसएसबी जवान की मौत हो गई.
महिला का पति तिलेश्वर कुमार 28 बटालियन एसएसबी के जवान था. वह नापो खुर्द का निवासी था. छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ 28 बटालियन में हवलदार के पद पर तैनात था. वह पुत्र को सीबीएसई परीक्षा दिलाने के लिए अपने गांव नापो खुर्द आया था. 23 अप्रैल को घर में गहरी नींद में सो रहा था. इसी बीच पत्नी वीना देवी द्वारा उबलता हुआ पानी शरीर पर डालकर हत्या करने की कोशिश की गई.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
पलामू में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का हुआ आयोजन!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा का आयोजन पलामू के चैनपुर में समस्त कमलापुरी समाज के...
Average Rating