कब्रिस्तान के सामने धड़ल्ले से चल रहा अंग्रेजी शराब दुकान
कांडी प्रखंड से दयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी(गढ़वा) प्रखण्ड मुख्यालय स्थित मुख्य मार्ग पर अवस्थित कब्रिस्तान के सामने अंग्रेजी शराब दुकान धड़ल्ले से चल रहा है। नतीजा यह कि उक्त शराब दुकान पर शराबियों का जमावड़ा जमी रहती है। कब्रिस्तान व शराब दुकान के इर्द गिर्द 8 से 10 ठेला लगाकर मांस मछली की बिक्री व शराबियों को शराब पिलाई जाती है। वहां प्रतिदिन शराब की बोतलें, शराब की पॉलीथिन, मांस मछली खा कर फेंके गए हड्डी व कांटा, प्लास्टिक के गिलास सहित अन्य सामान पवित्र कब्रिस्तान के अंदर व इसके इर्द-गिर्द फेंक दिया जाता है। साथ ही कब्रिस्तान के चहारदीवारी पर पेशाब भी शराबियों द्वारा कर दिया जाता है। इस स्थिति में हमेशा विवाद होने की शत-प्रतिशत संभावना बनी रहती है। कभी भी विवाद उत्पन्न हो सकती है। जबकि मुस्लिम समुदाय के पूर्वजों की कब्रिस्तान पर फतेहा व नमाज की जाती है। उक्त सभी बातों की जानकारी ग्रामीणों ने दी। ग्रामीणों ने बताया कि शराब दुकान के आसपास के घर के लोग शराबियों के उत्पात व अपशब्द भाषा की शोर व चिल्हाट से परेशान रहते हैं। यदि अविलम्ब शराब दुकान को दूसरे स्थान पर स्थानांतरण नहीं किया गया तो सांप्रदायिक हिंसा होने की पूर्ण संभावना है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व प्रदेश के पेयजल व स्वच्छता मंत्री के कांडी आगमन पर ज्ञापन सौंपकर कांडी मुख्य मार्ग स्थित अंग्रेजी शराब दुकान हटाकर दूसरे जगह स्थानांतरण करने की मांग की गई थी, लेकिन अब तक भी कोई ठोस पहल नहीं की गई। पूर्व में दिए गए ज्ञापन की खबर भी प्रकाशित की गई थी, किन्तु कोई असर नहीं दिखा। ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन लिख कर उक्त शराब दुकान को अन्य जगह स्थान्तरण कराने की मांग की है। मांग करने वालों में मोहम्मद जदूर अंसारी, रविन्द्र शर्मा, गुलबहार हवारी, संजय बारी, समसुद्दीन, गुलाम गौरा, मोहम्मद शफीक, निजामुद्दीन अंसारी, मोहम्मद रिज्वाल खान सहित 6 दर्जन से अधिक लोगों का नाम शामिल है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
कांडी मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में नामांकन जारी
संवाददाता दयानंद यादव (सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड) की रिपोर्ट कांडी। प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा 6...
कांडी प्रखंड में नारायण यादव को मिला प्रमुख का प्रभार
संवाददाता दयानंद यादव की रिपोर्ट कांडी। कांडी प्रखंड कार्यालय पर सोमवार का प्रमुख नारायण यादव ने प्रभार ग्रहण किया। उन्होंने...
नैना बार में कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है पुलिया
संवाददाता दयानंद यादव की रिपोर्ट कांडी। प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नैनाबार के पुलिया बड़ी घटना की अंजाम कभी भी दे...
बरडीहा में जनसभा:क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे- ब्रह्मदेव प्रसाद
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी ब्रह्मदेव प्रसाद ने बुधवार को बरडीहा में जनसभा को...
सनराइज क्लब गम्हरिया में सुंदरबंध छठ घाट पर सामूहिक मिलन सह वनभोज कार्यक्रम का किया गया आयोजन
संवाददाता दयानंद यादव की रिपोर्ट कांडी। रविवार को सनराइज क्लब गम्हरिया के अध्यक्ष श्री अजय प्रसाद यादव जी की अध्यक्षता...
62 वर्षीय जय किशुन मिस्त्री ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली
विवेक मिश्रा की रिर्पोट गढ़वा : जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर पंचायत के देवडीह गांव निवासी लगभग 62...
Average Rating