रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
बशीधर नगर थाना क्षेत्र के बभनी गांव में गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
शव गढ़वा रोड-चोपन रेलखंड पर थाना क्षेत्र के बभनी गांव में गुरुवार की सुबह एक अज्ञात करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पाया गया। ग्रामीणों के द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के आलोक में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में कर अंत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया। इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी कुमार विक्रम सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली की रेलवे ट्रैक के किनारे अज्ञात शव पड़ा हुआ है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव देखने से प्रतीत होता है कि वह रात में किसी ट्रेन से सफर कर रहा होगा। गर्मी के कारण वह दरवाजे पर खड़ा होगा तथा झपकी लग गई होगी। जिसके कारण वह ट्रेन से नीचे गिर गया और मौत हो गई।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating