अनुमंडलीय दिव्यांग संघ की ओर से श्राद्ध कार्य में किया आर्थिक सहयोग
बंशीधर नगर अनुमंडलीय दिव्यांग संघ की ओर से संघ के उपाध्यक्ष गोकुलानंद दुबे के आकस्मिक निधन पर रविवार को उनके घर पतरिहा पहुंचे श्राद्ध कार्य में आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। इसकी जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष कमलेश बिहारी ने बताया कि पिछले 5 मई को हमारे संघ के उपाध्यक्ष गोकुलानंद दुबे का निधन हो गया। गत 1 मई को संघ की मासिक बैठक में उपाध्यक्ष गोकुलानंद दुबे हम सबों के बीच उपस्थित थे। बैठक के दौरान ही गोकुलानंद ने कहा था कि अब हम लोगों को आपस में मिलना 1 महीने के बाद ही होगा और आगे बोले थे कि कल किसने देखा है। इस बात को याद कर हम सभी सदस्य काफी दुखी हैं। श्राद्ध कार्य के लिए संघ की ओर से 2001 रुपये नगद, चीनी व आटा सहयोग स्वरूप प्रदान किया गया। मौके पर कमलेश बिहारी के साथ सचिव जय प्रसाद उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating