Read Time:1 Minute, 5 Second
धर्मशीला देवी केतार प्रखंड के केतार पंचायत से पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 का तीसरे चरण के मतगणना का कार्य मंगलवार से चल रहा है। इस दौरान केतार प्रखंड के केतार पंचायत से पंचायत समिति सदस्य पद पर धर्मशीला देवी ने जीत हासिल की। जीत पर पंचायत वासियों ने उन्हें बधाई दिया।
नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य ने पंचायत के विकास के लिए हर संभव मदद करने की बात कही। उन्होंने कहा पंचायत को भ्रष्टाचार मुक्त करना, पंचायत में शिक्षा की सुविधा को बेहतर करना, सड़क नाली और सभी गरीब लाभुकों को, राशन कार्ड बनाना, वृद्धा पेंशन मुहैया कराना हमारी प्राथमिकता होगी।