Read Time:1 Minute, 1 Second
नीलम देवी केतार प्रखंड के लोहरगाडा़ पंचायत से मुखिया निर्वाचित हुई
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 का तीसरे चरण के मतगणना का कार्य मंगलवार से चल रहा है। इस दौरान केतार प्रखंड के लोहरगाडा़ पंचायत से मुखिया नीलम देवी ने जीत हासिल की। जीत पर पंचायत वासियों ने उन्हें बधाई दिया।
नव निर्वाचित लोहरगाडा़ पंचायत के विकास के लिए हर संभव मदद करने की बात कही। उन्होंने कहा प्रखंड को भ्रष्टाचार मुक्त करना, प्रखंड में शिक्षा की सुविधा को बेहतर करना, सड़क नाली और सभी गरीब लाभुकों को, राशन कार्ड बनाना, वृद्धा पेंशन मुहैया कराना हमारी प्राथमिकता होगी।