मन्दिर में शादी रचाने के बाद थाना पहुँचे प्रेमी प्रेमिका

Read Time:2 Minute, 31 Second


मन्दिर में शादी रचाने के बाद थाना पहुँचे प्रेमी प्रेमिका, तीन साल की प्रेम संबन्ध को शादी के बंधन में बांधा, खबर झारखंड के धनबाद से आई है…इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र ने मैट्रिक पास छात्रा से किया शादी…

आइए जानते हैं पुरा मामला..

धनबाद जिले के कतरास में तिलाटांड स्थित महिला एवं बाल विकास थाना में बुधवार को प्रेमी प्रेमिका शादी करने के बाद वहाँ पहुंचे। दोनों प्रेमी युगल अलग जाति के है। प्रेमी युगल ने बताया कि हम लोग 2 दिन पूर्व घर से भागे थे मंगलवार को माँ लिलोरी मंदिर में शादी कर महिला थाना आ गए। हम दोनों के परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं है। दोनों प्रेमी युगल बाघमारा थाना क्षेत्र के सदारियाडीह नादखुरीकी के रहने वाले है। दोनों आपस में पडोसी भी है और दोनों के बीच 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी बीटेक की पढ़ाई कर रहा है और प्रेमिका मैट्रिक पास है। दोनों प्रेमी प्रेमिका अपने बालिग होने का प्रमाण व शादी की फोटो भी महिला थाना प्रभारी को दिखाया है। जिसके बाद महिला थाना प्रभारी सोनिका वर्मा ने दोनों परिवार वालों को थाना बुलाया गया। जिसके बाद दोनों परिवार वालों के बीच काफी देर तक गहमागहमी बहस चली दोनों के परिवार वाले अपने पुत्र व पुत्री को ले जाने से इंकार कर रहे थे। महिला थाना प्रभारी सोनिका वर्मा के पहल पर लड़के पक्ष के लोग लड़की रखने को ले जाने के लिए राजी हुए। जबकि लड़की पक्ष के लोग अपनी बेटी को ले जाने से साफ इंकार कर रहे थे। जिसके बाद कागजी कार्रवाई करने के बाद लड़की को लड़के के साथ उनके परिजन को सौंप दिया गया।

https://youtu.be/3T0qhJnsoXQ

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पत्नी का दाह संस्कार कर लौट रहे पति की हुई मौत
Next post गढ़वा शहर के गली चौराहों तक पेय जल उपलब्ध करा रहे दौलत सोनी