शंकर प्रताप देव इंटर महाविद्यालय के वरीय व्याख्याता मो मुख्तार अहमद खान के असामयिक निधन पर नगर गढ़ पर शोक सभा का आयोजन
बंशीधर नगर (गढ़वा):- शंकर प्रताप देव इंटर महाविद्यालय के वरीय व्याख्याता मो मुख्तार अहमद खान के असामयिक निधन पर शनिवार को सचिव सह पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव के नगर गढ़ स्थित आवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें 2 मिनट का मौन रख मृतक की आत्मा की शांति व शोकाकुल स्वजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। सचिव सह पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव ने कहा कि महाविद्यालय के वरीय व्याख्याता मो मुख्तार अहमद खान का असामयिक निधन गत शुक्रवार को हो गई। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। प्रो मो मुख्तार महाविद्यालय में स्थापना काल से ही अपनी उत्कृष्ट सेवा देते आ रहे थे। शैक्षणिक गतिविधियों एवं अध्यापन कार्यों में उनकी कार्यकुशलता कक्षाओं में देखने लायक होती थी। प्रो मुख्तार के असामयिक निधन पर समस्त महाविद्यालय परिवार मर्माहत है एवं उनके पूरे परिवार के साथ खड़ा है। मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य राजू प्रसाद राज, व्याख्याता सत्येंद्र नाथ पांडेय, विवेक विभूति, रामजी प्रसाद, विकास प्रताप देव, परवेज अंसारी, विक्की गुप्ता, उपेंद्र कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating