*“बच्चों को बनाएँ पर्यावरण प्रेमी”*
*“बच्चों को बनाएँ पर्यावरण प्रेमी”*
बच्चों को बनाएँ पर्यावरण और प्रकृति प्रेमी।
प्रकृति ही हमें देती जीवन निरोगी॥
प्रकृति का सानिध्य देता आत्मिक शांति।
कृत्रिम सुंदरता तो उत्पन्न करती है भ्रांति॥
प्रकृति की सुंदर छबि चहुं ओर है न्यारी।
बच्चे इसको अनुभव करके जीते दुनिया प्यारी॥
पर्यावरण की सुरक्षा है सबका दायित्व।
बच्चों को सिखाएँ वृक्षों का महत्व॥
पर्यावरण है हमारी अनमोल धरोहर।
जिसमें रहना लगता है मनोहर॥
प्रकृति की गोद में करें नित व्यायाम।
छोटे-छोटे प्रयासों से दे पर्यावरण सुरक्षा को नया आयाम॥
पर्यावरण जागरूकता का करना है प्रसार।
तभी होगा सुंदर पर्यावरण का स्वप्न साकार॥
पर्यावरण है उत्तम स्वास्थ्य का आधार।
हानि पहुंचाने वालों को करना होगा इंकार॥
पौधरोपण को हमें बढ़ावा देना होगा।
पर्यावरण संरक्षण का दायित्व निभाना होगा।।
बच्चों को सिखाएँ वे करें प्राकृतिक सम्पदा का सम्मान।
डॉ. रीना कहती, प्रकृति तो देती है उदारता का वरदान।
*डॉ. रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)*
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating