विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था सोशल इनोवेशन ग्रुप के लोगों ने लगाया फलदार एवं छायादार पौधे।
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था सोशल इनोवेशन ग्रुप के तत्वावधान में कार्यक्रम संयोजक अभिषेक तिवारी उर्फ छोटू तिवारी के नेतृत्व केतार प्रखंड अंतर्गत मुकुंदपुर पंचायत के सिंहपुर में 21 फलदार एवं छायादार पौधा लगाया गया, इसके साथ ही सभी पौधों का संरक्षण करने हेतु संस्था के सदस्यों एवं ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संस्था के सदस्यों द्वारा पर्यावरण संतुलन एवं संरक्षण के बारे में जानकारी दिया सभी को संस्था के द्वारा इस क्षेत्र में किए गए कार्यों के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई। अभिषेक तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन एवं संरक्षण हेतु हमारे संस्था के द्वारा लगातार हर वर्ष रक्षा बंधन के दिन राखी महोत्सव आयोजित किया जाता है जिसमें पौधों में राखी बांध कर उसे बचाने का संकल्प लिया जाता है।इसके साथ ही कुछ साल पहले भवनाथपुर में पॉलिथिन बाबा का शव यात्रा निकाल लोगों को पॉलिथिन से होने वाले नुक़सान के बारे में बताया गया, इसके बाद वर्ष 2018 में धनबाद में पॉलिथिन सत्याग्रह मार्च किया गया इसके तहत पूरे धनबाद में 2500 कपड़े का थैला वितरण कर लोगों को पॉलिथिन के विरुद्ध जागरूक किया पिछले दो वर्षों से झारखंड एवं बिहार के विभिन्न हिस्सों में 5100 – 5100 पौधारोपण एवं पौधा वितरण किया। इस वर्ष पौधारोपण एवं पौधा वितरण के साथ साथ पर्यावरण संतुलन एवं संरक्षण के अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यान में रख कर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकी पर्यावरण संतुलन एवं संरक्षण जन आंदोलन बनें। मौके पर संस्था के सदस्य अमित कुमार सिंह, विनित कुमार,अंकुर सिंह,अनीश तिवारी, हर्षित शाही, आरव कुमार,निलेश सिंह, बिट्टू सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating