0 0
Read Time:1 Minute, 50 Second


सरकारी चापानल से पानी लेना महिला के लिए बना काल, पड़ोसी ने पीट कर हत्या की

गर्मी का समय है और पानी के लिए गरीबों में हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में कुछ दबंग प्रवृत्ति वाले लोगो के द्वारा चापानल पर कब्जा करने के घटना और मामले में महिला को पीटने की घटना निंदनीय है।

हजारीबाग जिले में चापानल में पानी लेने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की पड़ोसी ने हत्या कर दी। यह मामला रानीचुवा की हैं जहां पानी को लेकर शुरू हुए विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गई है। मामला पंचायत के तुरी टोला का है। बताया जाता है कि सरकारी चापानल के पानी का इस्तेमाल करने को लेकर एक महिला को इतनी बुरी तरह पीटा गया कि उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान फूलमती देवी पति सिकन्दर तुरी के रूप में की गई है। घटना शुक्रवार देर रात की है।

इधर परिजनों ने मारपीट का आरोप जागेश्वर तुरी, तुलसी तुरी, राजू तुरी, उर्मिला देवी, मनीषा देवी, रेखा देवी, गंगिया देवी, रिंकी देवी पर लगाया है। मृतक महिला की शादी 6 वर्ष पहले चतरा में हुई थी। वह कुछ समय से रानीचुवा में ही अपने पिता के घर रहती थी। उसके तीन बच्चे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

https://youtu.be/vdnAD3Ms_es

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *