बंशीधर नगर की बेटी डॉ योगेश्वरी उषा कुमारी को सामाजिक संगठन भारतीय नमो संघ का राष्ट्रीय प्रवक्ता किया गया नियुक्त
बंशीधर नगर (गढ़वा):- श्री बंशीधर नगर की बेटी डॉ योगेश्वरी उषा कुमारी को सामाजिक संगठन भारतीय नमो संघ का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी भारतीय नमो संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय सेवक मनोज कुमार मन्नू ने एक प्रेस बयान जारी कर दी है। प्रेस को जारी बयान में मनोज कुमार मनु ने कहा है कि यह नियुक्ति आगामी 2 वर्ष तक मान्य होगी। मन्नू ने कहा है कि हमें आशा व पूर्ण विश्वास है कि डॉ योगेश्वरी उषा कुमारी संगठन के प्रति तन-मन-धन से निष्ठा पूर्वक कार्य करेंगी। उषा को भारतीय नमो संघ का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर स्वजनों के बीच हर्ष व्याप्त है। वहीं पिता सिद्धेश्वर तिवारी, प्रारंभिक शिक्षक सुदामा पांडेय, पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज स्थानीय इकाई के संरक्षक रामजी कांस्यकार आदि ने खुशियां व्यक्त करते हुए संघ के संस्थापक मनोज कुमार मन्नू के प्रति आभार व्यक्त किया है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating