गढ़वा दृष्टि से ARMAN की रिपोर्ट
बंशीधर नगर: पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने अनुशंसा कर बंशीधर नगर मंडल के उपाध्यक्ष लाला पासवान को भारत संचार निगम लिमिटेड के टेलीफोन सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में मनोनीत किया है.सांसद ने अपने अनुशंसा पत्र में कहा की आज के दौर में बीएसएनएल को स्पर्धा के लोगो अनुकूल बनाए रखने की आवश्यकता है.,जिसको लेकर कमिटी की जिम्मेदारी बढ़ जाती है.विश्वास है कि इसके सदस्य के रूप में आप सक्रिय भूमिका निभाते हुए इसके उपभोक्ताओं एवं बीएसएनएल के बीच एक जीवंत कड़ी बने रहेंगे.
वही सदस्य मनोनीत करने को लेकर लाला पासवान ने कहा कि मुझ जैसा साधारण कार्यकर्ता को सांसद बी डी राम ने जो जिम्मेदारी दी है, मैं इसे दुगनी ऊर्जा और निष्ठा पूर्वक के साथ आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास करूंगा। लाला ने कहा कि पलामू सांसद हर वक्त दुख सुख की घड़ी में सभी के बीच खड़े रहते हैं. साथ ही पूरे प्रमंडल में आदरणीय की कार्य गतिविधि निरंतर चलती रही है एवं पहले की अपेक्षा आज में प्रमंडल का विकास काफी तेजी से बढ़ा है जो सुविधा मेरे पलामू प्रमंडल में नहीं थी और जिस सुविधा से प्रमंडल या हमारा बंशीधर नगर अछूता था आज सांसद महोदय के अथक प्रयास के बाद सब सफल होता रहा है और आज और आज आदरणीय सांसद ने मुझे जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे पूरी चेष्टा के साथ निभाऊंगा और सदैव मैं उनका आभारी रहूंगा,,सांसद महोदय का जितना शुक्रिया अदा करूं उतना कम है।।
: इन लोगों ने दी बधाई:-
सदस्य मनोनीत किए जाने पर लाला पासवान ने पलामू सांसद विष्णु दयाल राम का आभार व्यक्त किया तो दूसरी ओर लाला पासवान को भारत संचार निगम लिमिटेड के सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत किए जाने पर बंशीधर नगर नगर मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, पूर्व जिला अध्यक्ष रघुराज पांडे, जिला महामंत्री विकास स्वदेशी,,मुकेश प्रजापति,विभूति भूषण चौबे, सहित अन्य लोगों ने दी बधाई।।