0 0
Read Time:3 Minute, 51 Second



बंशीधर नगर (गढ़वा):- श्री बंशीधर नगर अनुमंडल के सभी आठ प्रखंड में पंचायत समिति के प्रमुख एवं उपप्रमुख का अप्रत्यक्ष निर्वाचन के लिए 15 जून से लेकर आगामी 23 जून तक की तिथि राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर निर्धारित कर दिया गया है। इस अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण के लिए अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रखंड कार्यालय खरौंधी के मुख्य द्वार पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी डिंपल कुमार को, प्रखंड कार्यालय खरौंधी के सभागार कक्ष के द्वार पर प्रखंड उद्यमी समन्वयक अशर्फी कुमार को, प्रखंड कार्यालय केतार के मुख्य द्वार पर कनीय अभियंता राजीव कुमार को व प्रखंड कार्यालय केतार के सभागार कक्ष के द्वार पर कनीय अभियंता अमर भारती को, प्रखंड कार्यालय भवनाथपुर के मुख्य द्वार पर कनीय अभियंता विजय शंकर राय को व प्रखंड कार्यालय भवनाथपुर के सभागार कक्ष के द्वार पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी दयानंद कुमार को, प्रखंड कार्यालय विशुनपुरा के मुख्य द्वार पर कनीय अभियंता रोहित कुमार को, प्रखंड कार्यालय विशुनपुरा के सभागार कक्ष के द्वार पर सहायक अभियंता कुश कुमार केशरी को, प्रखंड कार्यालय रमुना के मुख्य द्वार पर कनीय अभियंता मनदीप प्रसाद को व प्रखंड कार्यालय रमुना के सभागार कक्ष के द्वार पर बीपीएम रामध्यान राम को, प्रखंड कार्यालय श्री बंशीधर नगर के मुख्य द्वार पर कनीय अभियंता उदय कुमार को व प्रखंड कार्यालय श्री बंशीधर नगर के सभागार कक्ष के द्वार पर नगर प्रबंधक रवि कुमार को, प्रखंड कार्यालय सगमा के मुख्य द्वार पर कनीय अभियंता अविनाश कुमार को व प्रखंड कार्यालय सगमा के सभागार कक्ष के द्वार पर सहायक अभियंता उज्जवल कुमार अग्रवाल को, प्रखंड कार्यालय धुरकी के मुख्य द्वार पर कनीय अभियंता राकेश रंजन को तथा प्रखंड कार्यालय धुरकी के सभागार कक्ष के द्वार पर प्रखंड पंचायती राज्य समन्वयक जितेंद्र कुमार को बतौर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को निर्धारित तिथि को प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित होकर विधि व्यवस्था संधारण करने का निर्देश दिया गया है। अनुमंडल के सभी थाना प्रभारियों को दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल व महिला बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *