झारखंड की बड़ी ख़बर, वज्रपात में दो भाईयों की मौत
झारखंड के गुमला में दिखा बिजली का कहर, वज्रपात में दो सगे भाइयों की मौत, वहीं दो बैल एवं एक गाय की भी मौत हो गई.
गुमला जिले के घाघरा ब्लॉक अंतर्गत दोदांग पाकरटोली गांव में बुधवार की सुबह सात बजे स्कूल जाने के लिए निकले दो सगे भाइयों की आकाशीय बिजली से मौत हो गई.
दो सगे भाई सुमित उरांव (12) एवं सचिन उरांव (09) स्कूल जाने के लिए निकले थे. दोनों भाई बेलागढ़ा मध्य विद्यालय में कक्षा पांचवीं एवं तीसरी के छात्र हैं. घटना के बाबत उनके पिता काली उरांव ने बताया कि सुमित एवं सचिन सुबह स्कूल जाने के लिए निकले थे. रास्ते में तेज बारिश तेज होने लगी. दोनों पेड़ के नीचे छुप गए. इसी दौरान दोनों आसमानी बिजली की चपेट में आ गए. आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया. परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है।
इधर, घाघरा प्रखंड के ही डुको पंचायत के सिकवार गांव में आज सुबह लगभग 6:30 बजे हुई हल्की बारिश के साथ वज्रपात में दो बैल एवं एक गाय की मौत हो गई.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating