Read Time:1 Minute, 6 Second
रंका प्रखंड में कुल 18 पंचायत समिति सदस्यों का18 विधिमान्य मतों में से झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थित उम्मीदवार हेमंत लकड़ा को 12 मत एवं उनके प्रतिद्वंदी लीलावती देवी को 6 मत प्राप्त हुआ। कुल 18 मतों में से 12 मत लाकर हेमंत लाकड़ा रंका प्रखंड के प्रमुख बन गए। उन्हें अनुमंडल पदाधिकारी राम नारायण सिंह के द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया तथा प्रखंड प्रमुख का प्रमाण पत्र दिया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने प्रमुख हेमंत लकड़ा को बधाई दिया एवं बुके देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रंका अंचल पदाधिकारी शंभू राम एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के तमाम लोग उपस्थित थे।
