0 1
Read Time:3 Minute, 50 Second

खपरैल घर और मिट्टी के आंगन से शुरू की जीत की उड़ान, अब बन चुके हैं स्टार

मिट्टी के बने आंगन में नृत्य कर बन चुके हैं स्टार

अपने नृत्य की कला से लाखों लोगों के दिल में जगह बना चुके हैं झारखंड राज्य के ये दो कलाकार, इनकी कहानी कुछ ऐसी ऐसी जिससे काफी कुछ सीखा जा सकता है। अमीरों की तरह इनके पास न तो कोई स्टूडियो था और न ही कोई सिखाने वाला। इनके कपड़ो को देखकर इनकी गरीबी का अंदेशा लगाया जा सकता है। इसके बावजूद मेहनत और संघर्ष से बनाई अपनी पहचान। अपनी मेहनत और लगन से झारखंड के धनबाद में जन्मे दोनो बच्चो को कौन नही जानता। गरीबी के बिच अपने लगन और परिश्रम को बनाए रखा। झारखंड के साथ देश के अन्य राज्यों में इनके नृत्य को देखी जाती है। लॉक डाउन के समय में बहुतों ने कुछ नया सीखा। इन्ही में से एक है ये दो भाई बहन, सरल और सुशील स्वभाव के सनातन कुमार महतो और उनकी बहन सावित्री कुमारी।

पहले इन्होंने शुरुवात टिक टॉक के वीडियो से हुई अपनी वीडियो को अपलोड किया और दर्शकों को दिखाया। धीरे धीरे लोगो को इनके वीडियो पसंद आने लगे। और देखते ही देखते टिक टॉक स्टार हो गए। टिक टिक बंद होने पर अपनी शुरूवात इंस्टाग्राम और यू ट्यूब पर को। वहा भी उनके वीडियो को लोगो को खूब पसंद आया। आज यू ट्यूब पर इनके 14 लाख सब्सक्राइबर बन चुके हैं।

हालांकि इस दौर में इन्हे कई कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ा। और इस कठिनायों से इन्होंने बहुत कुछ सीखा।
शुरुआती दौर में लोगों ने नकारा था बोलते थे यह सब क्या कर रहे हो।

किसान परिवार से जुड़े सनातन कुमार महतो व उनकी बहन सावित्री कुमारी गांव में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त की है। सनातन ने एमए की शिक्षा प्राप्त की है तो सावित्री भी ग्रेजुएशन पूरी कर चुकी है। एमए की शिक्षा के बाद भी नाैकरी नहीं मिली तो सनातन अपने खेतों में ही हाथ आजमाते हैं। साथ-साथ कला की साधना शुरू की। नृत्य में करियर बनाने की ठानी और शुरू हो गए।


सनातन और उनकी बहन को जो आज लोकप्रियता मिली है वह उतनी आसान भी नहीं थी। सनातन ने नृत्य शुरू किया तो अपोजिट की आवश्यकता थी। गांव में काैन अपोजिट होगा ? सामाजिक लोक-लाज के कारण जब कोई लड़की तैयार नहीं हुई तो सनातन ने अपनी बहन को ही साथ में नृत्य करने के लिए तैयार किया। इसी के साथ यह जोड़ी चल पड़ी। दोनों ने साबित कर दिखाया कि अगर कोई काम लगन से किया जाय तो पूरी कायनात सफलता दिलाने के लिए आपके साथ हो लेती है। कुछ लोगो ने यह भी कहा खुद तो नाच कर रहा है बहन को भी नचा रहा है।

दर्शकों के प्यार से आज इनके पास छोटा स्टूडियो हो चुका है।




About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *