अलविदा स्वर साम्राज्ञी लताजी
“`28 सितंबर 1929 को जन्मी स्वर कोकिला।
जिनके सानिध्य में संगीत का आनंद सबको मिला॥
आपकी आवाज ने दी थी स्वर को ऊँची उड़ान।
आपके गाने तो दिलाते सिनेमाजगत को नई पहचान॥
स्वर साम्राज्ञी का पूरा जीवन उपलब्धियों से जगमगाया।
भारत सरकार से उन्होने भारत रत्न का सम्मान भी पाया॥
स्वर कोकिला की आवाज का बजता है दुनिया में डंका।
आपकी आवाज दृश्य को जीवंत बनाती, नहीं है कोई शंका॥
आपकी गायकी गुनगुनाने पर करती है विवश।
आपके जैसी गायिका तो जन्म लेती है भाग्यवश॥
अस्वस्थता के कारण 6 फरवरी 2022 को हुई ईश में लीन।
स्वर कोकिला को सुनकर सब हो जाते थे तल्लीन॥
आपका जाना है संगीत जगत में अपूरणीय क्षति।
आपने तो दी थी स्वर को ऊंचाइयों की गति॥
भीगी आँखों से देते भावपूर्ण श्रद्धांजलि हम।
आपके जाने का रहेगा सदैव सबको गम॥
सरस्वती का मिला था आपको तो साक्षात आशीर्वाद।
आपके स्वर से महसूस हुआ संगीत का अनूठा स्वाद॥
आपकी आवाज तो लाती थी जीवन में नवीन बसंत।
डॉ. रीना कहती, आप सदैव रहेंगी हमारे दिलों में जीवंत॥“`
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
युक्रेन रूस की जंग में भारतीय छात्र की मौत
यूक्रेन में छिड़ी जंग में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। मृतक छात्र की पहचान कर्नाटक के रहने...
रामायण ट्रेन दिल्ली से शुरू हुई। India Top Luxury Tourist Train। IRCTC Ramayan Express Train Journey
श्री रामायण यात्रा ट्रेन फिर चली। पर्यटकों में ‘देखो अपना देश’ डीलक्स एसी पर्यटन ट्रेन श्री रामायण यात्रा काफी लोकप्रिय...
शादी के 20 दिन बाद दुल्हन ने दिखाया लुटेरी चेहरा!
खबर ऐसी है जिसे जानना आपके लिए जरूरी है , क्योंकि ऐसी घटना आपके साथ घट जाए तो तो आपके...
दुल्हन को लेने जा रहा दूल्हा समेत 9 की मौत
दुल्हन लेने जा रहा दूल्हे और उसके भाई समेत 9 लोगो की मौत हो गई। शादी के घर में छाया...
Rajsthan accident news, rajasthan chambal nadi accident, बराती गाड़ी नदी में डूबा, दूल्हे समेत 9 लोगों की मौत, राजस्थान चंबल
दुल्हन लेने जा रहा दूल्हे और उसके भाई समेत 9 लोगो की मौत हो गई। शादी के घर में छाया...
दुल्हन करती रही इंतजार और दूल्हा गहने-कैश लेकर हुआ फरार
खूबसूरत अदाओं से दूल्हे को लुभा कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के किस्से तो आपने सुने होंगे लेकीन अब इसका...
Average Rating