राजकीय मध्य विद्यालय श्री बंशीधर नगर की ओर से बच्चों ने विशेष नामांकन अभियान व सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान की जागरूकता रैली निकाली
बंशीधर नगर (गढ़वा):- राजकीय मध्य विद्यालय श्री बंशीधर नगर की ओर से शुक्रवार को गढ़वा जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर विशेष नामांकन अभियान व गत 1 जुलाई से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान की सफलता को लेकर पोषक क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई। इसकी जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक अनिल कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि जागरूकता रैली विद्यालय प्रांगण से चलकर चेचरिया राष्ट्रीय राजमार्ग 75 से बस स्टैंड, सब्जी बाजार, दक्षिण मोहल्ला, बंशीधर मोहल्ला, श्री बंशीधर मंदिर व सूर्य मंदिर होते हुए विद्यालय प्रांगण आकर समाप्त हुआ। इस दौरान रैली में शामिल शिक्षक व बच्चे अभिभावकों से अपने-अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने तथा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने में सहयोग करने के लिए आग्रह किया। शिक्षक व बच्चों ने सिंगल यूज प्लास्टिक को छोड़ कपड़े व जूट के बने थैले का प्रयोग करने का आग्रह सभी लोगों से किया। इस दौरान विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों के द्वारा बनाए गए करीब एक सौ से अधिक कपड़े का थैला लोगों के बीच वितरण किया गया। रैली में शामिल बच्चे प्लास्टिक हटाओ जीवन बचाओ, प्लास्टिक प्रदूषण को जड़ से उखाड़ना है कपड़े और जूट के बैग को अपनाना है, सिंगल यूज प्लास्टिक को दूर करें स्वास्थ्य के खतरे को कम करें, प्लास्टिक है पर्यावरण व जीवन का दुश्मन आदि नारे लगा रहे थे। रैली में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार विश्वकर्मा, शिक्षक रामलला मिश्र, खुशदिल कुमार सिंह, आफताब आलम, शिक्षिका सुधा कुमारी, माया कुमारी, अनिता कुमारी, मीरा कुमारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार सहित विद्यालय के बच्चे शामिल थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating