अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी की अगुवाई में बकरीद पर्व शांति से मनाने को लेकर हुई बैठक।
बंशीधर नगर (गढ़वा):- थाना परिसर में शुक्रवार को मुस्लिम धर्मावलंबियों के कुर्बानी का त्यौहार बकरीद शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी की अगुवाई में हुई। इसमें उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों ने कुर्बानी का त्यौहार बकरीद शांतिपूर्ण भाई चारे के साथ मनाने का निर्णय लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी ने कहा कि त्यौहार शांतिपूर्ण भाई चारे के साथ मनाएं। अफवाहों पर ध्यान ना दें। अफवाह की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस व प्रशासन को बताएं। उस पर त्वरित कार्रवाई किया जाएगा। त्यौहार के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। त्यौहार के दौरान पुलिस आपके सहयोग के लिए हर जगह उपस्थित रहेगा। किसी भी तरह की कहीं से सूचना मिलती है तो उसे पुलिस को अवश्य बताएं। त्वरित कार्रवाई किया जाएगा। मौके पर पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी, पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार, जिप सदस्य बाला रानी, नपं अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेश चौबे, मुखिया मनोज कुमार ठाकुर, फिरदोस अंसारी, उषा देवी, अजय प्रसाद गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि अनुराग सोनी, राकेश चौबे, वीरेंद्र प्रसाद, राजकुमार राम, नसीर अंसारी, मुस्ताक अहमद शेख, शमीम खां, कलाम खां, हजारी प्रसाद, अमरनाथ पांडेय, तस्लीम खां सहित बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating