बकरीद पर्व को लेकर बिशनपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न
बिशुनपुरा से संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बकरीद पर्व को लेकर बिशुनपुरा थाना परिसर में की गई शान्ति समिति की बैठक। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी बुद्ध राम सामद ने किया। जहां बैठक में उपस्थित लोगों से बकरीद त्योहार शांति पूर्वक तथा सौहार्दपूर्वक वातावरण में मनाने केलिए कहा गया। वहीं थाना प्रभारी बकरीद के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा नमाज अदा करने केलिए निर्धारित किए गए जगह की भी जानकारी लिया और उन्होंने सभी लोगों को अफवाहों से दूर रहने और मिलजुल कर त्योहार को मनाने का भी आग्रह किया। थाना प्रभारी ने कहा की कहीं भी किसी भी प्रकार के संभावित विवाद की जानकारी हो तो सबसे पहले प्रशासन को सूचित करें। उन्होने मुस्लिम समुदाय के लोगों से यह भी कहा की बकरीद के अवसर पर प्रतिबंधित पशु की बलि नही होनी चाहिए तथा आपस में कच्चे मांस का भी आदान प्रदान भी नहीं करें, क्युकी इससे समाज में गलातफहमी पैदा होती है। थाना प्रभारी ने बकरीद के अवसर पर सभी क्षेत्रों में समुचित पेट्रोलिंग करने की भी जानकारी दी। वहीं बैठक में बिशुनपुरा प्रखण्ड के उप प्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल, पिपरीकला पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान, कृष्णा विश्वकर्मा, ऐनुल अंसारी, लतीफ अंसारी, हसमत अंसारी, राधेश्याम पांडेय, सुरेंद्र प्रसाद यादव, मानिधर प्रसाद गुप्ता, सुदामा राम, राधेश्याम सिंह, इंद्रजीत ठाकुर सहित अन्य लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए साथ ही सभी लोगों ने बकरीद त्योहार को शान्ति पूर्वक मनाने का भी निर्णय लिया।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating