जेएसएलपीएस के माध्यम से प्रशिक्षण हेतु 14 युवती रांची रवाना।
बंशीधर नगर (गढ़वा):- जेएसएलपीएस की ओर से शुक्रवार को चयनित 14 युवतियों को विभिन्न तरह के प्रशिक्षण के लिए रांची भेजा गया। पुरैनी स्थित जेएसएलपीएस कार्यालय से 14 युवतियों को सिलाई-कटाई, कंप्यूटर शिक्षा, व्यवहारिक शिक्षा, मेहंदी प्रशिक्षण सहित विभिन्न तरह के प्रशिक्षण रांची के प्लैनेट कंपनी के प्रशिक्षण केंद्र में दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए रांची जाने वाली युवतियों को डीईओ विजय कुमार मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जेआरपी पिंकी देवी ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के तहत जेआरपी द्वारा युवतियों का चयन कर प्लैनेट कंपनी रांची में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया। प्रशिक्षण पाकर सभी योजना स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनेंगी। मौके पर बीपीएम धनंजय कुमार, डीईओ नीरज मिश्र, ब्लॉक एडमिन धर्मेंद्र सिंह, केंद्र प्रतिनिधि संदीप कश्यप, जेआरपी पिंकी देवी, ममता देवी, कुमारी ममता, कार्यालय सहायक वशिष्ठ पटेल आदि उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating