कुपा पंचायत सचिवालय में श्रम कार्ड बनाने के नाम पर 118के जगह 150 रुपए की राशि की जा रही है वसूली आक्रोशित ग्रामीण जनता ने किया हंगामा।
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट
खरौंधी-: प्रखंड के कुपा पंचायत सचिवालय में श्रम कार्ड बनाने के नाम पर ₹150 की वसूली की जा रही थी। इससे नाराज ग्रामीण जनता ने पंचायत सचिवालय में श्रम कार्ड बनाने के लिए प्रतिनियुक्ति गए कर्मियों को बनाया बंधक तथा जमकर किया हंगामा । जिला परिषद धर्मराज पासवान तथा उप प्रमुख देवदत्त प्रसाद आर्य के आश्वासन के बाद ग्रामीण जनता ने प्रतिनियुक्ति गए कर्मियों को बंधक से मुक्त कर दिए।
श्रम कार्ड बनाने के लिए प्रतिनियुक्ति गए कर्मियों ने बताया कि 58 अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र दिए हैं जिसमें 150 रुपए की वसूली किए हैं ।जिला परिषद धर्मराज पासवान ने श्रम कार्ड बनाने के लिए प्रतिनियुक्त किए गए कर्मियों को करी निर्देश दिए कि किन किन अभ्यर्थियों से 150 रुपए की वसूली किए हैं उनका बाई नाम लिस्ट बना कर दीजिए तथा उनका 150-118=32 रुपए तुरंत लौटा आए। उन्होंने बताया कि इनके द्वारा जो लिखित लिस्ट मिलेगा उसको प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से इन लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। ताकि खरौंधी प्रखंड की जनता को कोई लूट नहीं सके। जनता का श्रम कार्ड बनेगा वो भी 118 रुपए में।
जनता का कहना है-: ग्रामीण जनता ने कहा कि श्रम कार्ड बनाने के लिए प्रतिनियुक्ति गए कर्मियों से जब पूछा कि चिट्ठी के माध्यम से जब ₹118 रुपए लेना है तो 150 रुपए क्यों मांग रहे हैं तो श्रम कार्ड बनाने के लिए जो आए हुए थे उन्होंने कहा कि बनवाना है तो बनवाइए नहीं तो वापस घर आ जाइए।फिर ब्लॉक आइएगा तो 300 रुपए वसूली की जाएगी।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating