डीलर पर राशन गबन करने का कार्डधारियों ने लगाया आरोप, जमकर किया हंगामा
केतार प्रखंड क्षेत्र के मुकुन्दपुर पंचायत के ताली गांव में शुक्रवार को सरस्वती महिला समुह के जनवितरण प्रणाली की दुकान पर लाभुकों ने जमकर हंगामा किया। लाभुको ने डीलर पर आरोप लगाया की डीलर द्वारा जुन माह का राशन वितरण करने के लिए पाॅंस मशीन से दो बार पर्ची निकाली गई। लेकिन सिर्फ एक बार का रेगुलर राशन ही वितरण किया, जबकि प्रधानमंत्री कल्याण अन्न योजना का फ्री राशन वितरण नहीं किया जा रहा है।जिस पर लाभुक
उपमुखिया दयानंद विश्वकर्मा, संतोष गुप्ता,मणीलाल गुप्ता, नितीश भारद्वाज,रामराज गुप्ता,शिव कुमार साह, इंद्र देव गुप्ता,बसंत साह,अशोक साह ,लाल जी साह ,अनार देवी,हरिदास साह, प्रदीप सिंह,हरिनाथ बैठा, उपेन्द्र विश्वकर्मा सहित दर्जनों लोगो ने डीलर से दोनों राशन एक साथ वितरण करने को कहा,जिस पर डीलर ने एक साथ वितरण करने से इन्कार करते हुए पीडीएस दुकान बंद कर दिया।जिस पर लाभुक भड़क गए और दुकान पर ही हंगामा करने लगे। लाभुको ने बीडीओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश मछुआ को आवेदन देकर इसकी शिकायत की है। वही इस सम्बन्ध में बीडीओ मुकेश मछुआ ने कहा की इसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा मिली है। दुकान की जांच चार दिन पुर्व भी किया गया था और दो दिनों के भीतर राशन वितरण करने की सख्त चेतावनी दी गई थी। लेकिन डीलर द्वारा लाभुकों के साथ आज फिर से अभद्र व्यवहार करने और राशन वितरण नहीं करने पर दुकान का लाइसेंस रद्द करने के लिए जिला आपूर्ति पदाअधिकारी को पत्राचार किया है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating