आधार पंजीकरण केंद्र का उद्घाटन मुखिया स्वीटी वर्मा ने फीता काटकर किया।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना- मड़वनिया पंचायत सचिवालय के प्रांगण में सोमवार को आधार पंजीकरण केंद्र का उद्घाटन मुखिया स्वीटी वर्मा ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आधार पंजीकरण केंद्र के खुल जाने से पंचायत के लोगो को काफी लाभ होगा। अब यहां के लोगो को आधार कार्ड बनवाने और अपडेट कराने के लिए इधरा-उधर नही भटकना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मड़वनिया पंचायत सचिवालय में सभी जरूरी सेवाएं उपलब्ध हो,इसके लिए वे लगातार प्रयास कर रही है। केंद्र संचालक विवेक पाठक ने कहा कि यहां आधार पंजीकरण कार्य के अलावे जाति, आय,निवास एवं आचरण प्रमाण-पत्र, भी बनाया जायेगा। मौके पर समाजसेवी अभय चन्द्रवँशी,रमेश रवानी,हरिश्चन्द यादव,शिवशंकर पांडेय,रामाशीष पाठक,सुनेश्वर बियार,कन्हाई यादव,धर्मेंद्र विश्वकर्मा,अशोक भुइया,राहुल कुमार,जितेंद्र चौधरी,शिताली राम,सीता राम,अलीजान अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating