Read Time:53 Second
गढ़वा दृष्टि संवाददाता अरमान खान
धुरकी प्रखंड क्षेत्र एवं सुदूरवर्ती गांव के शिवालय में सावन माह के पहली सोमवारी में प्रखंड क्षेत्र के धुरकी, खाला, खुटिया, रक्सी, भंडार, अम्बाखोरेया, गनियारी कला, टाटीदीरी सहित कई गांवों में शिव भक्तों ने,बांकी नदी एवं कहीं कुएं से जल भर कर शिव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक किया। सावन के पावन महीना के प्रथम सोमवारी के मंगलमयी अवसर पर लोगों में काफी उत्साह एवं उमंग भी थी क्योंकि कोरोना काल के लंबे अरसे बाद बाबा भोले नाथ के दर्शन कर रहे हैं।