नगर परिषद अध्यक्ष तथा अन्य महिलाओं ने हर्षोल्लास से मनाई हरितालिका तीज।
नगर परिषद अध्यक्ष तथा अन्य महिलाओं ने हर्षोल्लास से मनाई हरितालिका तीज।
शहर में महिलाओं ने हरतालिका तीज का पर्व काफी उत्साह धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर मंदिरों, बाजारों में काफी रौनक रही। बाजारों में सुहाग सामग्री खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ रही। विवाहित स्त्रियों के अलावा अविवाहित युवतियों ने भी यह व्रत रखा। विवाहित महिलाओं ने यह व्रत अपनी पति की लंबी आयु के लिए रखा। वहीं अविवाहित युवतियों ने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि अच्छे वर प्राप्ति के लिए व्रत रखा। भगवान शिव देवी पार्वती को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं ने मंदिरों में पंचामृत से शिवलिंग को स्नान करवाया। महिलाओं का मानना है कि सबसे पहले देवी पार्वती ने इस व्रत को रखा था। इस दौरान ने महिलाओं ने मंदिरों में गौरी-शंकर का पूजन किया। प्रसाद का भोग लगाया आैर देवी पार्वती को सुहाग सामग्री भी समर्पित की।
गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष श्री मति पिंकी केशरी जी ने बोला की हरतालिका व्रत के पर्व पर सूर्योदय से पहले उठकर नहा- धोकर पूरा शृंगार किया जाता है। पूजन के लिए केले के पत्तों से मंडप बनाकर गौरी- शंकर की प्रतिमा स्थापित की जाती है। इसके बाद देवी पार्वती को सुहाग सामग्री अर्पित की जाती है। रात के समय भजन- कीर्तन करते हुए जागरण कर तीन बार आरती की जाती है। इसके बाद शिव पार्वती विवाह की कथा सुनी जाती है। हरतालिका तीज भाद्रपद शुक्लपक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। हरतालिका तीज को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। उन्होंने कहा कि देवी पार्वती के एक ही रूप मां हरतालिका को समर्पित हरतालिका तीज उस दिन की याद में मनाई जाती है, जब भगवान शिव ने देवी पार्वती को स्वीकार किया था। महिलाओ ने कार्यक्रम में काफी उत्साह दिखाया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating