0 0
Read Time:3 Minute, 35 Second

खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट

खरौंधी : जिला पंचायती राज पदाधिकारी के निर्देश पर प्रमुख आभा रानी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश महतो ने प्रखंड कार्यालय स्थित उपप्रमुख कार्यालय में ताला बंद किया। प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश महतो द्वारा आवंटित उपप्रमुख का कार्यालय को लेकर प्रखंड के जनप्रतिनिधियों में चर्चाएं तेज हो गया था,इसकी लिखित शिकायत प्रखंड प्रमुख़ आभा रानी ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी से की थी। जिसके बाद जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने बीडीओ सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी गणेश महतो को आवंटित उपप्रमुख कार्यालय को बंद करने का निर्देश दिया था।
आवेदन में उल्लेखित था की पंचायती राज अधिनियम 2001 के तहत ऐसा कोई भी प्रवाधान नही जिसमे उपप्रमुख को प्रखंड कार्यालय में एकल कार्यालय उपलब्ध कराया जाय। उक्त निर्देश के आलोक में प्रमुख आभा रानी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर उपप्रमुख के कार्यालय में ताला लगाने की बात कही।इससे पूर्व प्रमुख आभा रानी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश महतो ने उपप्रमुख के कार्यालय का अवलोकन किया। प्रमुख आभा रानी ने बताया उपप्रमुख कार्यालय में बहुत सारा चेयर दे दिया गया है। जबकि मेरे कार्यालय में मात्र पांच से सात चेयर ही आवंटित किया गया है।जो काफी दुर्भाग्य पूर्ण है। इसके पश्चात प्रमुख आभा रानी की उपस्थिति में प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश महतो ने ताला बंद किया। प्रमुख आभा रानी ने बताया की प्रखंड कार्यालय में प्रमुख एवं उपप्रमुख के अलग अलग कार्यालय का कोई भी प्रवाधान नही है।वही उपप्रमुख देवदत्त प्रसाद आर्य ने बताया मेरे बड़ते जनाधार से घबराकर इस तरह का कार्य किया गया है। गुरुवार को खरौंधी दौरा के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी प्रखंड कार्यालय में भी आई थी। इसी बीच वो मेरे कार्यालय में आकर बैठी थी।प्रमुख के इस कार्य से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उप प्रमुख ने कह की कल तक मेरे कार्यालय का ताला नहीं खोला जाता है तब हमलोग भी प्रमुख के कार्यालय में ताला लगाएंगे एवं धरना प्रदर्शन करेंगे ताला बंद करने के दौरान सीआई मोजिब खान, पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार सिंह, कृष्ण राम, लवकुश प्रजापति, सीताराम यादव उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *