Read Time:1 Minute, 2 Second
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट – रमना
राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को सामुदायिक भवन बगौंधा में बीआरओ महेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पार्टी के मजबूती पर चर्चा की गई। इस अवसर पर महेंद्र यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं। क्षेत्र में पार्टी की मजबूती का जिम्मा इनके ही कंधे पर होता है। साथ ही प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से जगदीश प्रसाद यादव को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। मौके पर अलीजान अंसारी, राजकुमार साव, इंद्रदेव यादव, रितु पासवान, हरिचंद यादव एवं बालजी चंद्रवंशी उपस्थित थे।