एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर केतार में शिक्षक दिवस मनाया गया।

केतार प्रखंड स्थित एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर में छात्र छात्राओं द्वारा शिक्षकों से केक कटवाकर और डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित करके शिक्षक दिवस मनाया गया।वही मुख्य अतिथि के रूप में लोहिया समता उच्च विद्यालय केतार के प्रधानाध्यापक श्री जवाहर दूबे उपस्थित हुए।उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में पांच सितंबर की तारीख का एक खास महत्व है। दरअसल इस दिन देश के प्रथम उप राष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था और उन्हीं के सम्मान में इस दिन को ‘शिक्षक दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। वही मौके पर कोचिंग के शिक्षक सोनू कुमार सिंह और गौतम कुमार पाल ने कहा कि पांच सितंबर 1888 को तमिलनाडु में जन्मे डॉ. राधाकृष्णन को भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद्, महान दार्शनिक और एक आस्थावान हिन्दू विचारक के तौर पर जाना जाता है। वे पूरे देश को अपनी विद्वता से अभिभूत करने वाले डॉ. राधाकृष्णन को भारत सरकार ने सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया था।शिक्षक की महिमा इस संसार में ईश्वर से भी बढ़कर है। वही मौके पर छात्र छात्राओं ने शिक्षकों को गुलदस्ता,डायरी,कलम,
आदि देकर सम्मानित किया।इस समारोह में कोचिंग के शिक्षक सोनू कुमार सिंह और गौतम कुमार पाल विद्यार्थी
आदित्यकुमार,आनंद कुमार, मनुकुमार,चंदन,पीयूष आकाश,राजू, आरव, काजल कुमारी,नितुकुमारी,दीक्षा,
श्वेता, रिया,निक्की,जुली,नेहा,
अनुप्रिया सहित सभी छात्र छात्राएं मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating