युवा जागृति केंद्र द्वारा आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट की फाइनल मैच का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि अंचल पदाधिकारी मदन महली ने फुटबॉल किक मारकर किया।
भंडरिया से संवाददाता सत्येंद्र कुमार केसरी की रिपोर्ट
भंडरिया हाई स्कूल के स्टेडियम में युवा जागृति केंद्र द्वारा आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट की फाइनल मैच का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि अंचल पदाधिकारी मदन महली ने फुटबॉल किक मारकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल खेल की भावना से खेलना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है ।सिर्फ इसे निखारने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि खेल से लोग मनोरंजन प्राप्त करें ।फाइनल मैच जोंहीखाड एवं रामगढ़ टीम के बीच खेला गया। इनमें जोंहीखाड के टीम दो गोल से विजय हुई। पराजित रामगढ़ की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। खेल के बाद खेल आयोजक की ओर से पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रथम पुरस्कार जोंहीखाड के टीम को ग्यारह हजार रुपये, कप,खस्सी और फुटबॉल प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार रामगढ़ के टीम को ₹7000 नगद ,कप,खस्सी एवं फुटबॉल प्रदान किया गया। इस मौके पर युवा जागृति केंद्र के केन्द्रीय अध्यक्ष राजन सिन्हा ,खेल प्रतियोगिता के अध्यक्ष उपेंद्र विश्वकर्मा ,उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, विजय सिंह, दिलीप कुमार रेफ्री बावन सिंह , काफी संख्या में विभिन्न दल के नेता ,कार्यकर्ता ,जनता दर्शक शामिल थे ।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating