0 0
Share
Read Time:3 Minute, 23 Second

झारखंड की बड़ी खबर, डायन बिसाही के नाम पर 3 महिलाओं ह/त्या


रांची में डायन बिसाही के नाम पर 3 महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया गया। खबर ऐसी है जिसे सुन आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

आज की विज्ञान की दुनिया कहां से कहां पहुंच गया, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में ओझा गुनी और अंधविश्वास भरा पड़ा हुआ है।

आइए जानते हैं पूरा मामला…

झारखंड की राजधानी रांची में अंधविश्वास में खूनी खेल को अंजाम दिया गया है. रांची के सोनाहातू में डायन बिसाही के आरोप में तीन महिला की हत्या करने की सूचना है. पुलिस ने मौके से दो महिलाओं का शव बरामद किया है. तीसरी महिला के शव को खोजने में पुलिस जुटी हुई है. तीनों महिलाएं एक साथ लापता हुई थी.

जानकारी के मुताबिक एकलव्य विद्यालय तमाड़ का छात्र राणाडीह निवासी रामसकल सिंह मुंडा के 18 वर्षीय पुत्र राजकिशोर सिंह मुंडा की सांप काटने मौत हो गयी. इस घटना पर ग्रामीणों ने ओझा को गांव बुलाया. ओझा ने ग्रामीणों को अंधविश्वास में रखते हुए घटना के पीछे डायन बिसाही का बात कही. साथ ही कहा कि जिस घर में डायन है, उसी घर में एक दिन के अंदर घटना की संभावना है.

ओझा के कहने के अनुसार दूसरे दिन उसी गांव के अभिमन्यु सिंह मुंडा के 19 वर्षीय पुत्र ललित सिंह मुंडा को भी सांप ने काट लिया. जिसे इलाज के माध्यम से बचाया गया. इस घटना के बाद ओझा के अंधविश्वास पर विश्वास जताते हुए ग्रामीणों ने बैठक कर अभिमन्यु सिंह मुंडा की पत्नी राईलू देवी (45 वर्ष) पर डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए मारपीट करते हुए डायन होने की बात कबूलने को कहा. इस दौरान राईलू देवी ने दो वृद्ध महिला ढोली देवी और आलोमनी देवी का भी नाम बता दिया. इसके बाद तीनों महिला को राणाडीह के समीप पहाड़ पर ले जाकर हत्या कर दी गयी.

घटना के बाद गांव के सभी पुरुष भाग गये हैं. फिलहाल गांव में महिलाएं ही हैं, जो पुलिस को घटना के विषय में बताने से इनकार कर रही हैं. मृतका राईलू देवी के ससुराल वालों की निशानदेही पर पति अभिमन्यु सिंह मुंडा एवं गांव के मुचीराम सिंह मुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ करते हुए दो महिला राईलू देवी एवं ढोली देवी का शव पहाड़ से बरामद किया. जबकि आलोमनी देवी का शव अब तक नहीं मिल पाया है.

 261 total views,  1 views today

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *