15 साल से अधूरा पड़े सामुदायिक भवन का निर्माण पूर्ण कराएंगे मंत्री मिथिलेश
नारियल फोड़कर किया कार्य का शुभारंभ
15 साल से अधूरा पड़े सामुदायिक भवन का निर्माण पूर्ण कराएंगे मंत्री मिथिलेश
नारियल फोड़कर किया कार्य का शुभारंभ
फोटो : नारियल फोड़कर कर शुभारंभ करते मंत्री मिथिलेश ठाकुर
गढ़वा : जिले के मेराल प्रखंड अंतर्गत मेराल पश्चिमी पंचायत में पिछले 15 वर्षों से अधूरा पड़े सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर पूर्ण कराएंगे। मंगलवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने मंत्री श्री ठाकुर को इस समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि दुर्गा मंदिर के समीप स्थित इस सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य पिछले 15 वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। आसपास में कोई भी सार्वजनिक भवन नहीं होने से गांव के लोगों को शादी, विवाह सहित अन्य समारोह के आयोजन में काफी परेशानी होती है।
इस समस्या की जानकारी मिलने के बाद मंत्री श्री ठाकुर ने तत्काल इस अधूरे पड़े सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य स्वयं पूर्ण कराने की घोषणा किया। साथ ही मंत्री ने नारियल फोड़ कर कार्य का शुभारंभ भी कर दिया। इसका निर्माण कार्य मंत्री श्री ठाकुर के सौजन्य से किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में कोई भी समस्या हो उसे प्राथमिकता के आधार पर हर हाल में दूर किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि इस अधूरे सामुदायिक भवन के निर्माण में पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह, पूर्व सांसद घूरन राम ने भी राशि खर्च किया, परंतु आज तक इसका निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका। मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, प्रवक्ता धीरज दुबे, विकास सिंह कुशवाहा, संजय सिंह, आशीष अग्रवाल, दिलीप गुप्ता, नवीन तिवारी, राजेश बैठा सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating