दशहरा पर्व को लेकर खरौंधी थाना परिसर में किया गया शान्ति समिति की बैठक
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी (गढ़वा ): थाना परिसर में शांति समिति की बैठक बुलाई गई जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश महतो के द्वारा किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश महतो ने कहा की दुर्गा पूजा का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाए पर्व के दौरान असमाजिक तत्व के लोग बाधा उत्पन न करे इस पर पूजा कमेटी के लोगों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि दुर्गा पूजा पर्व शांतिपूर्ण तरीके से आपसी भाईचारा के साथ मनाए और पर्व के दौरान कोई भी लोग गलत तरीके से अशांति फैलाने का कार्य करता है तो इसकी सूचना तत्काल खरौंधी पुलिस को दे जिसे समय रहते कार्यवाई किया जा सके।
वहीं थाना प्रभारी अभय कुमार ने कहे की दुर्गा पूजा के अवसर पर किसी तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले कमेटी को अश्लील गानों पर विशेष ध्यान दें अन्यथा प्रशासन के द्वारा कड़ी करवाई की जायेगी। वहीं दुर्गा पूजा के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगो पर विशेष नजर रहेगी। जिसमें लोगो को सतर्कता बरतने की जरूरत है।इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश महतो, प्रखंड प्रमुख आभा रानी , उपप्रमुख देवदत्त प्रसाद आर्य, पूर्व उपप्रमुख गोरखनाथ चौधरी,चन्दनी मुखिया रामगहन महेता,अरंगी मुखिया प्रतिनिधि शिव कुमार यादव,सिसरी मुखिया प्रतिनिधि उदय अलवेला,राजी मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह,करिवाडिह मुखिया मंशा देवी, एवं गणमान्य लोग तथा दोनों समुदायों के लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
राजी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजी में भव्य कार्यक्रम...
अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण, सामाजिक एकता का दिया संदेश
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर खरौंधी प्रखंड के...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
चौरिया में करिअई बाबा का इतिहास
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। खरौंधी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर चौरिया गांव के...
Average Rating