उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, पेंशन संबंधित सभी मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन।
उपायुक्त अंजानेयुलू दोड्डे ने मंगलवार को जनता दरबार में आमलोगों की समस्याएं सुनी। इसमें जिले के अलग-अलग हिस्सों से आमलोग शिकायत लेकर आए थे। उपायुक्त ने एक-एक कर आमलोगों से मिलकर उनकी शिकायत सुनी और प्राप्त शिकायतों पर संबंधित पदाधिकारियों को उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री दोड्डे द्वारा कुछ समस्याओं का त्वरित समाधान भी किया गया। उपायुक्त के समक्ष समस्या लेकर पहुंचे आमलोगों ने रास्ता बंद होने,पेंशन,पथ निर्माण से संबंधित,भू-अर्जन,सामाजिक सुरक्षा,अतिक्रमण,इलाज,राशन कार्ड, आपूर्ति, मुआवजा से संबंधित भुगतान आदि शिकायत की। जनता दरबार में पाण्डु से आये बरत पाल ने उपायुक्त के समक्ष अपना पेंशन स्वीकृत करने हेतु आवेदन दिया। जिसपर उपायुक्त ने सहायक सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी को आवेदन अग्रसारित करते हुए उचित करवाई करने हेतु निर्देशित किया जिसके बाद उसकी पेंशन की स्वीकृति दे दी गई।
जनता दरबार में इसके अलावा आवास का लाभ दिलाने,विद्युत समस्या,अंचल आमीन द्वारा भूमि सीमांकन नहीं करने,मूल भूत सुविधा पानी की सुविधा मुहैया कराने समेत अन्य आवेदन आये जिन्हें उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया।
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
बाढ़ में फंसे वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया
मोहम्मदगंज। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलुवा के समीप बह रही कोयल नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि के कारण...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
Average Rating