पेड़ से लटका मिला प्रेमी प्रेमिका का शव! बड़ी खबर झारखंड न्यूज समाचार, Jharkhand News
जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के कालाझोर में गुरुवार की सुबह एक प्रेमी युगल की लाश पेड़ से लटकी मिली है। जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इसके बाद एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रेमी युगल का नाम कुश सिंह और रीना सिंह है। रीना सिंह के पिता समीर सिंह ने बताया कि कुश और रीना के बीच कई महीने से प्रेम संबंध चल रहा था। उन लोगों ने शादी का प्रस्ताव कुश के घर पर दिया था। लेकिन कुश के घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी रीना बुधवार की शाम 4:00 बजे से घर पर नहीं थी। इस पर उन्होंने तलाश शुरू की। रीना सिंह के मामा दिलीप सिंह को शाम 5:00 बजे फोन किया गया तो उन्होंने कहा कि रीना घर पर है। सुबह में उन्हें मौत की खबर मिली। एमजीएम थाना पुलिस का कहना है कि प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। दोनों के शव एक ही पेड़ पर लटके मिले थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच करेगी कि कहीं यह ऑनर किलिंग का मामला तो नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ हो जाएगा।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
जंगल में मिला 19 वर्षीय युवक का शव
कोडरमा जिला के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत डोइयाडीह से लापता युवक का फंदे से झूलता हुआ शव शुक्रवार को बरामद...
प्रेमी प्रेमिका का शव रेल ट्रैक पर फेका मिला, बड़ी खबर। Jharkhand News
Jharkhand। Ramgarh। झारखंड के रामगढ़ जिले में प्रेमी युगल की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने का सनसनीखेज...
पति की हत्या कर पत्नी ने किया प्रेमी के साथ रातभर रोमांस! Crime News
राजस्थान के नागौर में पत्नी ने अपने प्रेमी से पति की हत्या करवा दी. फिर खुशी में दोनों ने रातभर...
शराबी पति ने पत्नी की हत्या कर फांसी पर झूला! Garhwa Drishti News
शराब और जुए की लत ने उजाड़ दी दो जिंदगी, शादी के कुछ दिनो बाद मौत का ऐसा मंजर दिखने...
पति की हत्या के आरोपी बुलेट रानी को सजा
जमशेदुपर में बहुचर्चित हत्याकांड में शनिवार को अदालत ने अपना फैसला सुना दिया। जमशेदपुर के टेल्को निवासी तपन दास की...
Average Rating