Bijapur Naxal News। CRPF-नक्सली मुठभेड़,एक असिस्टेंट कमांडेंट शहीद
बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में सीआरपीएफ-168 के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हो गए हैं. एक जवान के घायल होने की भी सूचना मिल रही है. शहीद कमांडेंट झारखंड के निवासी हैं. घायल जवान को घटनास्थल से बाहर निकाला जा रहा है. बाकी जवान अभी घटनास्थल पर ही मौजूद हैं I
जिले से बैकअप पार्टी को भी मौके के लिए रवाना किया गया है. मामला बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, उसूर ब्लॉक के तिम्मापुर से लगे पुतकेल गांव के आगे डोंगल चिंता नामक नाला के पासके जंगल में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मुखबिर से जवानों को मिली थी. मुखबिर के इसी सूचना के आधार पर शनिवार सुबह CRPF के जवानों को सर्चिंग के लिए इसी जंगल में रवाना किया गया था I
यहां माओवादी पहले से ही घात लगाए बैठे हुए थे. जवानों को आते देख माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. CRPF के जवानों ने भी नक्सलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया. जवानों और नक्सलियों के बीच लगभग आधे घंटे से ज्यादा जबरदस्त मुठभेड़ चली. इस मुठभेड़ में CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट शांति भूषण तिर्की शहीद हो गए. मुठभेड़ के बाद माओवादियों ने जवान के मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया. वहीं गोली लगने से एक जवान अप्पाराव घायल है I
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
आगामी 23 जुलाई को न्यायालय का विधिवत होगा उदघाटन, कोर्ट के बाद चालू होगा जेल, 131 कैदी होंगे शिफ्ट
श्री बंशीधर नगर(गढ़वा) अनुमंडल वासियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। अब इस अनुमंडल के लोगों को केस मुकदमा के...
संदेहास्पद स्थिति में मिला युवक का शव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट- डंडई थाना क्षेत्र के सोनेहारा गांव निवासी सुरेश साह का 25 वर्षीय पुत्र ब्रजेश...
होली पर्व मनाने को लेकर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक एवं होली मिलन समारोह।
Share: पलामू सदर अनुमंडल ब्यूरो चीफ धर्मेन्द्र विश्वकर्मा।
यूक्रेन और रूस के बीच हो रहे युद्ध के दौरान खाद सामग्रियों के बढ़े रेट
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट यूक्रेन पर हमला रूस कर रहा है लेकिन इसका असर स्थानीय बजारों पर साफ...
यूक्रेन में फंसे गढ़वा के छात्रों की जल्द होगी वतन वापसी
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट युद्धग्रस्त युक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की वतन वापसी का सिलसिला शुरू हो चुका...
सड़क दुर्घटना में दोकी मौत, खबर सुनकर पांडू पंचायत के पूर्व मुखिया शोभा देवी पहुंची मृतक के घर।
पलामू सदर अनुमंडल ब्यूरो धर्मेन्द्र विश्वकर्मा की रिपोर्ट। झारखण्ड पलामू :- सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत की खबर...
Average Rating