
खरौंधी जिला परिषद सदस्य सह झामुमो नेता ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जन्मदिन
गढ़वा जिला के खरौंधी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य सह झामुमो के जिला संयुक्त सचिव धर्मराज पासवान ने अपने प्रखंड और गढ़वा जिला के कार्यक्रताओं के साथ 38 वा जन्मदिन अपने प्रखंड कार्यालय में मनाया। वहीं अपने जन्मदिन के अवसर पर धर्मराज पासवान ने कहा कि हम अपने पार्टियों के कार्यकर्ताओं एवं साथियों के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने हमें इस काबिल समझा और हमारा जन्मदिन धूमधाम से मनाया। वही इस कार्यक्रम में उप प्रमुख देवदत्त प्रसाद मुखिया राममोहन मेहता विनोद यादव अजय बैठा ने कहा कि खरौंधी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य धर्मराज पासवान की दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ने को कहा। वही जन्मदिन के अवसर पर काफी अधिक संख्या में समर्थक मौजूद थे।
