पूर्व मंत्री के निधन पर भाजपा प्रदेश प्रभारी उपायुक्त सहीत कई लोगो ने विधायक के आवास पहुंच कर किया शोक व्यक्त!

केतार प्रखण्ड: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व वर्तमान विधायक भानु प्रताप शाही के पिता पूर्व मंत्री लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती के निधन के बाद बतोकला स्थित आवास पर लगातार अधिकारियों व विभिन्न पार्टीयो के नेताओं सहित समाजसेवीयो का तांता लगा हुआ है। सभी लोग पहुंचकर भानु प्रताप शाही से मिलकर पिताजी के मृत्यु पर शोक व्यक्त कर सांत्वना देते हुए साहस बढ़ा रहे हैl इस क्रम में सोमवार की देर शाम राज्यसभा सांसद सह भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश प्रभारी डॉक्टर लक्ष्मीकांत बाजपेयी,पलामू लोकसभा सांसद विष्णु दयाल राम, गढ़वा विधानसभा पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी सहित अन्य नेताओं के द्वारा आवास पर पहुंच कर सांत्वना व्यक्त किया गया। वही मंगलवार को अहले सुबह गढ़वा उपायुक्त रमेश घोलाप व डाल्टनगंज विधानसभा विधायक आलोक चौरसिया ने पहुंच कर शोक व्यक्त किया। सभी लोगों ने स्वर्गीय लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती के द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए नम आंखों से कहा कि ऐसा वीर सपूत इस धरती पर बहुत कम जन्म लेते हैं जो राजा महाराजाओं के घर जन्म लेकर जमीनदारी प्रथा के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए सारा जीवन आम व्यक्ति की तरह क्षेत्र की लड़ाई लड़ते हुए जीवन त्याग कर दिया जिसे भुलाना नामुमकिन है।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश केसरी,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जवाहर पासवान,अलख नाथ पाण्डे,
जिला प्रभारी अमित सिंह,
पूर्व विधायक प्रत्याशी मनोज सिंह,रघुराज पांडे,अनिल पांडेय, विकास स्वदेशी मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating