बिशुनपुरा प्रखंड के सभी पंचायत स्तर पर होगा संगठन विस्तार: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा प्रखंड स्थित ग्राम-कोचेया के श्री नंदेश्वर शिव मंदिर के प्रांगण में स्वयंसेवक संघ के तत्वधान में बैठक की गई।
बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिलाधिकारी आशीष वैद्य ने कहा कि समाज के पास उपलब्ध संसाधनों अनुरूप हम समाज को समरस करते हुए संगठित समाज बनाना ही हम कार्यकर्ताओं का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंनेे कहां कि समाज को ठीक करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों को पूर्ण टोली गठन करना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक सप्ताह प्रत्येक मंदिर में मिलन केंद्र के माध्यम से महाआरती करने का आग्रह किया।
बिशुनपुरा खंड कार्यवाह कुंदन विश्वकर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सेवा सुरक्षा और संस्कार को आत्मसात करते हुए प्रत्येक प्रखंड में सेवा केंद्र चलाना, युवाओं को संगठित करके खड़ा करना एवं समाज में अपनी सांस्कृतिक अवधारणाओं पर श्रद्धा का भाव जगाते हुए संस्कार का विकास करना मुख्य है।
खंड विद्यालय प्रमुख श्री अशोक कुमार मेहता ने अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जोड़ने का बल दिया तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक के बारे में विस्तृत बातें बताई। इस मौके पर धर्म प्रमुख प्रवीण कुमार पांडेय, अखाड़ा प्रमुख दीपक जायसवाल, संरक्षक राधेश्याम पांडेय, बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष विभूति पांडेय, खंड कर्यवाह श्री सुरेंद्र कुमार सिंह, रविंद्र प्रताप देव, नंद बिहारी सिंह, विजय चौरसिया, मनोज कुमार शर्मा, रूपेश सिंह, सुरेंद्र कुमार यादव, जितेंद्र दीक्षित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating