रामगढ़ पुलिस ने धोखाधड़ी मामले के आरोपी अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार!
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
रामगढ़ थाना पुलिस के अवर निरीक्षक शशि प्रकाश ने रविवार को बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के शंकर मोड़ के नजदीक बिशुनपुरा गांव निवासी मो. फैजान पिता-मो. उस्मान के घर इश्तेहार चिपकाया। पुलिस अवर निरीक्षक शशि प्रकाश ने बताया कि मो. फैजान पर रामगढ़ थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। रामगढ़ थाना, बिशुनपुरा थाना,व स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में इश्तेहार चिपकाया गया। बताया गया कि गिरफ्तारी के लिए रामगढ़ थाना की पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इसके बावजूद आरोपी पकड़ से बाहर है। बताया गया कि आरोपी थाना या न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है तो कोर्ट के आदेश पर कुर्की, जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। रामगढ़ पुलिस ने 149/16, दिनांक 25 अप्रैल 2016 धारा 420, 406, 467,468, 471,504,120बी आईपीसी के तहत प्राथमिकी अभियुक्त मो. फैजान पिता- उस्मान पर दर्ज है। मौके पर बिशुनपुरा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि डॉ प्रवीण कुमार यादव, प्रमोद कुमार गुप्ता, ओमकार सोनी,रामगढ़ पुलिस अवर निरीक्षक शशि प्रकाश, बिशुनपुरा थाना अवर निरीक्षक निमिर हेस्सा अपने दल बल के साथ मौजूद रहे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating