0 0
गढ़वा उपायुक्त रमेश घोलप ने मंझिआंव प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण। - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 16 Second

मंझिआंव से संवाददाता अमित कुमार


मझिआंव:उपायुक्त गढ़वा रमेश घोलप द्वारा शनिवार को दो पहर में मझिआंव प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय में आते ही सबसे पहले अंचल निरीक्षक के कक्ष का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने उपस्थित बीडीओ नितेश कुमार भास्कर एवं सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कर्मी कार्यालय अवधि तक अपने अपने कार्यालय में रुकें और जरूरत पड़े तो छह सात बजे तक रुककर लोगों का काम करें.सीआई कक्ष के बाद डीसी ने अंचल नजारत, अंचल कार्यालय एवं सीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान इन्होंने सावित्री बाई फुले योजना के तहत 18 से 19वर्ष तक के कितने लड़कियों का नाम जोड़ा गया, इसकी जानकारी ली और निर्धारित लक्ष्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. इसके पश्चात डीसी ने रसोई कक्ष, शिक्षा विभाग का कार्यालय,जे एस एल पी एस महिला समूह के कक्ष का निरीक्षण किया. इस दौरान सीओ सह प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रामजी प्रसाद गुप्ता से तीन माह के राशन का घोटाला करने की शिकायत करने आये दुबे तहले एवं मझिआंव के दो दर्जन से अधिक लाभुकों ने डीसी को देखते ही लपके और उनसे तीन माह से राशन नही मिलने की शिकायत की.डीसी ने तत्काल सीओ को जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया.और राशन कार्ड धारियों से कहा कि अगर यहां से नही सुनते हैं तो सोमवार को गढ़वा मेरे पास आइये.इसके बाद डीसी द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय,एवं नगर पंचायत कार्यालय का भी निरीक्षण किया.इन्होंने नगर पालिका के सफाई कर्मियों से बात कर उनकी समस्याएं सुनी.
प्रेस वार्ता के दौरान डीसी से पूछा गया कि विगत दस वर्षों से प्रखंड आपूर्ति विभाग एवं जिला आपूर्ति विभाग के संयुक्त कार्रवाई में राशन गबन करने वाले डीलर को तीन माह के लिए निलंबित कर दिया जाता है और एक माह गुजरते ही उसे पुनः बहाल कर दिया जाता है. लेकिन गबन किये गये राशन की रिकवरी आज तक नही की गई. आखिर वह राशन जाता कहाँ है. इस सवाल के जबाब में डीसी ने कहा कि मेरे समय में ऐसा नही होगा. निलंबित डीलर को जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए सीधे बर्खास्त किया जाएगा.उन्होंने कहा कि मेरे समय में गबन करने वाले 15डीलरों को बर्खास्त किया जा चुका है.अगर कहीं पर भी डीलर गबन का दोषी पाए जाते हैं उन्हें बर्खास्त करते हुए नये डीलर या महिला समूह को राशन वितरण की जिम्मेवारी दी जाएगी.इन्होंने कहा कि मेरे समय में गबन का दोषी डीलर को पुनः निलंबन मुक्त कर बहाल किया जाता है तो हमसे कहिये.अब से ऐसा नहीं होगा. डीसी ने करमडीह पंचायत में डस्टबिन के नाम पर 1.08लाख रुपये की फर्जी निकासी मामले पर कहा कि जांच हो रही है. जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी.

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress