0 0
माघ पूर्णिमा के अवसर पर मंझिआंव गायत्री शक्तिपीठ पर हवन यज्ञ किया गया। - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 52 Second



मझिआंव:माघ पूर्णिमा के अवसर पर चन्द्री स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर हवन यज्ञ किया गया.इस अवसर पर सपत्निक बिजय साव द्वारा मुख्य यजमान के रूप में पूजा अर्चना की गई.जबकि गायत्री परिवार के जिला ट्रस्टी अच्युतानंद तिवारी, अशोक विश्वकर्मा एवं जयशंकर प्रजापति द्वारा कर्मकांड सम्पन्न कराया गया.हवन यज्ञ में मझिआंव, चन्द्री, लोहरपुरवा सहित कई अन्य गांव के एक सौ से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा हवन यज्ञ किया गया. और पूजा अर्चना व हवन यज्ञ के बाद महाप्रसाद का भी वितरण किया गया. साथ ही नवनिर्मित गायत्री शक्तिपीठ में माँ गायत्री एवं माँ वैष्णो देवी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक से पांच मार्च तक आयोजित 108कुंडीय गायत्री नवचेतना महायज्ञ को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई. मौके पर गायत्री परिवार के प्रखंड संयोजक नागेन्द्र सिंह, गायत्री महायज्ञ कमिटी के अध्यक्ष शिव प्रसाद, अशोक कुमार चौरसिया, बेचन राम, देवमुनि विश्वकर्मा, घनश्याम प्रसाद, पप्पू सोनी,अनिल कमलापुरी,संपत चौरसिया, अविनाश चौरसिया,राम बेलास प्रसाद, सुनीता चौरसिया, सिमा दुबे,सारो देवी, सरस्वती देवी,मंजू कमलापुरी, शोभा देवी सहित सैकड़ों गायत्री परिजन उपस्थित थे.

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress