वित्तरहित शिक्षा संघर्ष मोर्चा ने डीसी को मांग पत्र सौपा।
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
वित रहित संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर जिले के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारीयों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया।इसके बाद समाहरणालय गढ़वा में पहुंच कर सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग रांची के नाम उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौपा।उपायुक्त को दिए आवेदन में संघ के मुख्य मांग में जैक नियमावली के तहत वित्तरहित संस्थानों की जांच कराने, स्कुलो का अधिग्रहण सहित अन्य मांग शामिल हैं।
मालूम हो कि वित्तरहित संघर्ष मोर्चा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं।जिसमे 14 फरवरी को राजभवन का घेराव,17 फरवरी को शैक्षनिक संस्थानों में एक दिवसीय हड़ताल किया गया था। उसी कार्यक्रम के अनुसार आज काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। मोर्चा के मुख्य मांगों में प्रस्वीकृति एवं राज्य सरकार से स्थापना अनुमति प्राप्त उच्च विद्यालय, इंटर कॉलेज, संस्कृत विद्यालय, तथा मदरसा का अधिग्रहण जल्द करने, साथ ही स्कूल कॉलेज की जांच प्रावधान के अनुरूप करने, जैक बोर्ड का गठन करने व होली से पूर्व अनुदान देना सहित कई मांग सामिल है।मौके पर मुख्य अतिथि मोर्चा के राज्य महासचिव अरविंद सिंह,अनिल कुमार तिवारी, नागेंद पांडेय,नंदकिशोर पांडेय,दिनेश सिंह,उषा देवी, वीरेंद्र तिवारी,सिधेश्वर सिंह,हेमन्त कुमार,मुखलाल चौधरी सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating