अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना -झारखण्ड जैव विविधता पार्षद, रांची द्वारा गठित सभी पंचायतो मे प्रबंधन समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण सभागार में संपन्न हुआ | प्रशिक्षण में रांची से पार्षद के तकनीकी पदाधिकारी हरि शंकर लाल, पलामू के प्रभारी अनूप तिवारी, जैव विविधता पार्षद के प्रखंड अध्यक्ष ललित किशोर,प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी, उप प्रमुख खदीजा बीवी, 20 सूत्री उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी, पंचायत समिति सदस्य सीता देवी तथा मुखिया दुलारी देवी, अजीत कुमार पांडेय, संतोष कुमार सिंह, अनीता देवी, सोनी देवी संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया|
जैव विविधता के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए समिति के बैठक करने स्थानीय वनपाल के साथ अध्यक्ष का खाता खोलने, जैव विविधता के संसाधन को उपयोगी बनाने 2002 के एक्ट के संबंध में बताया | इस प्रशिक्षण को हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के रामा शंकर चौबे, सुनीता पांडे सफल बनाने मैं बहुमूल्य सहयोग प्रदान किया |इस मौके पर कई ग्रामीण मौजूद थे।
Read Time:1 Minute, 42 Second