दुर्गा मन्दिर का 17 वा स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को धूम-धाम से मनाया गया।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना-
प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मन्दिर का 17 वा स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को धूम-धाम से मनाया गया।इस अवसर पर पूरे मन्दिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था ।स्थापना दिवस को लेकर कलश यात्रा निकाली गयीं। सुखड़ा नदी से जल भरने के बाद मंदिर में कलश स्थापित किया गया। ततपश्चात पुजारी पंडित रामचंद्र मिश्र के नेतृत्व में मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी।इस दौरान वैदिक मंत्रो के उच्चारण से पूरा बाजार प्रांगण का वातावरण भक्तिमय हो गया था। हवन एवं कन्यापूजन के बाद शाम को श्रद्धालुओ के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने में मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता,उपाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद, सचिव विश्वजीत कुमार,कोषाध्यक्ष रविशंकर गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता, शंभू गुप्ता,गुड्डू प्रसाद,संजय प्रसाद,कन्हाई प्रसाद,संतोष प्रसाद गुप्ता,राजेंद्र प्रसाद गुप्ता,आनंद गुप्ता,ललन कुमार,बिटू कुमार,मिट्ठू एवं पप्पू प्रसाद आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating