108 कुंडीय नवचेतना गायत्री महायज्ञ का सात मंजिला यज्ञशाला बनकर हुआ तैयार।
मंझिआंव से संवाददाता अमित कुमार
मझिआंव:मझिआंव में नवनिर्मित गायत्री शक्तिपीठ में माता गायत्री की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर एक से पांच मार्च तक आयोजित 108कुंडीय नवचेतना गायत्री महायज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है. सात मंजिले यज्ञशाला की रंगाई पोताई, हवन कुंड की रंगाई का काम सहित 1100 कलशों की रंगाई व स्वस्तिक बनाने का कार्य भी पूरा हो चुका है. इस संबंध में गायत्री परिवार के प्रखंड संयोजक नागेन्द्र सिंह ने बताया कि 25फरवरी से कलश यात्रा के लिए कलशों के वितरण का कार्य शक्तिपीठ के यज्ञशाला से वितरण करने का काम सुरु हो जायेगा.इन्होंने कहा कि गायत्री परिवार की महिला एवं बहनों की टोली पिछले कई दिनों से रंगाई पोताई के कार्य में जी जान से लगी हुई हैं.इन्होंने कहा कि इस महायज्ञ की सफलता के लिए अलग अलग विभाग का बंटवारा कर सभी को जिम्मेवारी सौपा जा चुका है. इधर गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन जिला ट्रस्टी अच्युतानंद तिवारी ने कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के प्रमुख शक्तिस्वरूपा शैल बाला पांड्या द्वारा मझिआंव गायत्री शक्तिपीठ पर महायज्ञ की सफलता के लिए शक्तिकलश के रूप में तथा उन्हें ब्रह्मदंड देकर आशीर्वाद दिया गया है.इन्होंने मझिआंव वासियों से एक मार्च को होने वाले विशाल कलश यात्रा में शामिल होने की अपील की.
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating