0 0
उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 16 Second

उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर ने आज समाहरणालय के सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनता दरबार में भूमि सीमांकन, भूमि विवाद, राशन, अवैध कब्जा समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त ने समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया।



सर्वप्रथम धुरकी प्रखंड के ग्राम खाला निवासी हामिद अंसारी कैंसर रोग से पीड़ित इन्होंने आर्थिक रूप से सरकारी सहायता हेतु आवेदन किया मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बरडीहा प्रखंड के ग्राम जीका निवासी उदय सिंह, पिता-स्वर्गीय बुधु सिंह ने अपने जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर घर बनाने हेतु नीव खोदने संबंधित आवेदन दिया, मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा को आवश्यक निर्देश दिया गया। भवनाथपुर प्रखंड के ग्राम बुका टोला- लंगड़ी के ग्रामीणों द्वारा ग्राम बोका में न्यू प्राथमिक विद्यालय लंगड़ी का भूमि सीमांकन करने एवं कुछ लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के संबंध में सामुहिक रूप से आवेदन दिया गया मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु अंचलाधिकारी भवनाथपुर को निर्देशित किया गया। मंझिआंव प्रखंड के ग्राम करूई निवासी माया कुंवर, पति- स्वर्गीय नंदू बैठा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है परंतु कुछ लोगों द्वारा प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है एवं आवास निर्माण नही हो पा रहा है। मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी मंझिआंव को निर्देशित किया गया। इस प्रकार बारी बारी से लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों का समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress